Sat, 01 Aug 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: सांसद ने उर्रा में किया 15 किलोवाट सोलर प्लांट का उद्घाटन।

Qutub Ansari / Fri, Feb 28, 2025 / Post views : 93

Share:
रईस खान

मिहिपुरवा/बहराइच l भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के कॉर्पोरेट  के तहत स्थापित होने वाले 15 किलोवाट सोलर प्लांट का शिलान्यास शुक्रवार को तहसील मिहींपुरवा के उर्रा गांव के पीएससी में बहराइच के सांसद आनंद गोंड एवं ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा की और से किया गया। विकासखंड के उर्रा गांव में स्थापित यह सोलर प्लांट वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने में मददगार साबित होगा। इसमें चिकित्साको सहित मरीजों एवं तिमारदारों को आसानी होगी सौर ऊर्जा से संचालित इस प्लांट के माध्यम से कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा सकेंगे, जिससे ऊर्जा की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन  कार्यक्रम के दौरान सांसद बहराइच आनंद गोंड ने कहा कि यह सोलर प्लांट क्षेत्र के विकास और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की CSR योजना के तहत स्थापित यह 15 किलोवाट का सोलर प्लांट न सिर्फ ऊर्जा बचत में सहायक होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा। श्री गोंड ने कहा कि यह पहल स्थानीय लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक करने का भी काम करेगी। भविष्य में हम ऐसे और प्रोजेक्ट्स पर कार्य करेंगे, ताकि हमारे क्षेत्र को आत्मनिर्भर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। मैं सभी संबंधित अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन और जनता को इस पहल में सहयोग के लिए धन्यवाद देता हू। कार्यक्रम के दौरान भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के कर्मियों ने बताया कि यह सौर ऊर्जा प्लांट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनु शर्मा, उर्रा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हीरालाल कुशवाहा, सुजौली के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष, उर्रा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खान, सीमा जागरण मंच के महामंत्री योगेन्द्र मौर्य पिंटू, प्रधान अतुल सिंह, मनोज गौड़, संजीव गौड़, धीरज गौड़, रोहित शुक्ला, अभिषेक वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें