अशोक सोनीजरवल/बहराइच।
त्योहार किसी भी समुदाय का हो दो दिलो का संगम होता है इस लिए त्योहारों को मिलजुल कर मना ये। यह बातै जरवल रोड़ के नवागंतुक इंस्पेक्टर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर आर एस रावत ने अपने संबोधन में जरवल पुलिस चौकी पर होली व ईद के दौरान पीस कमेटी की बैठक में कही।श्री रावत ने अपने संबोधन में कहा कोई भी संदिग्ध व्यकि कही दिखाई दे तो हमें व चौकी इंचार्ज को तत्काल सूचना दे उस पर कड़ी नजर रखी जावेगी। उन्होंने कहा कि किसी की कोई भी पीड़ा हो तत्तकाल मुझे जानकारी दे किसी भी व्यक्ति को साथ लाने व सिपारिस की जरूरत नही शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस मित्र जैसा दिखाई देगी इस लिए भय मुक्त होकर जियो।जरवल चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपील किया कि सारे गिले शिकवे भुला कर अपना त्योहार मनाये पुलिस की जहाँ जरूरत हो किसी भी समय याद कर सकते हैं।इस अवसर पर सय्यद जाफ़र मेहंदी एडवोकेट, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन गर्ग ने अपने विचार भी पुलिस के साथ साझा किया।मीटिंग में इलाके के ग्राम प्रधान,सभासद गण व संभ्रांत लोग मौजूद रहे। पुलिस द्वारा। दारूम उलूम के पम्पलेट का भी वितरण किया।