लियाकत अलीरिसिया/बहराइच l थाना रिसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तुला मझव्वा के मजरा करीजोत के लोखड़िहन पुरवा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र महावीर प्रसाद का 7 वर्षीय पुत्र मनजीत कुमार ग्राम पंचायत भैसाही में अपने बुआ के घर घूमने गया था तभी वह कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगा अचानक एक ई रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालक को गंभीर चोटे आ गई वह मौके पर तड़पने लगा l यह मंजर देख आसपास के लोग दौड़े और घायल अवस्था में बालक को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर के लाख प्रयास के बावजूद बालक को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई l मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। बालक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है l