Qutub Ansari / Tue, Sep 3, 2024 / Post views : 115
फखरपुर/बहराइच। विख्यात सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज 108 दिवसीय आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के साथ आज कैसरगंज विकासखण्ड के ग्राम लालपुर-जलालपुर पधारे। स्थानीय भाई-बहनों व ग्राम प्रधान कर्मचन्द गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया। आज यहां आयोजित सत्संग समारोह में अपने सत्संग सन्देश में उन्होंने कहा कि मानव तन की प्राप्ति को परमात्मा का सबसे बड़ा वरदान बताया। करोड़ो जन्मों में भटकने के बाद यह आप को मिल गया तो प्रभु प्राप्ति करने वाले किसी सन्त सत्गुरु की तलाश करें। वह जो दया का प्रसाद दें उसे लेकर सुरत-शब्द योग (नाम योग) की साधना करके अपना जीवन सफल बनायें अन्यथा यह जीवन व्यर्थ चला जायेगा। ‘‘सतयुग त्रेता द्वापर बीता, काहू न जानी शब्द की रीता। कलयुग में स्वामी दया विचारी परगट करके शब्द पुकारी। पंक्तियों को उद्धृत करते हुये कहा सतयुग, त्रेता, द्वापर बीत गये लेकिन शब्द (नाम) की साधना का भेद किसी ने नहीं बताया। कलयुग में दयालु प्रभु की जीवों पर दया हो गई। सत्तदेश से सन्तजन धराधाम पर अवतरित हुये तो शब्द का भेद जाहिर किया। सारी आत्मायें इस शब्द पर जिसे आकाशवाणी, देववाणी, कलमा कहते हैं, उतार कर लाई गई जब आप साधना करेंगे तो इस शब्द से आप की आत्मा रूह जुड़ जायेगी और आप ऊपर मण्डलों में आने-जाने लेगेंगे। जैसे चिड़िया अपने घोसले से निकल कर बाहर सैर करती है फिर अपने घोसले में आ जाती है l उसी तरह आप भी इस शरीर से निकल कर आसमानों का सफर करके वापस आ जायेंगे। उस रूहानी संगीत के सामने दुनिया का संगीत कुछ भी नहीं। यह आध्यात्मिक दौलत यानि रूहानी खजाना आप के अन्दर भरा हुआ है जिसे प्राप्त न करके दुनिया की शानो-शौकत में भूल गये। जब यहाँ से जाने का समय आयेगा तो खाली हाथ जायेंगे, कुछ भी साथ जाने वाला नहीं। इसलिये कुछ मालिक की याद में जरूर लगायें। उन्होंने कहा समाज में व्याप्त हो रही हिंसा और निन्दनीय घटनाओं का मुख्य कारण अशुद्ध खान-पान है। हमारे गुरु परम पूज्य बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने सुखद भविष्य व आने वाली भयानक मुसीबतों से बचाने के लिये अच्छे समाज के निर्माण का अभियान चलाया। इसी के अन्तर्गत लोगों को शाकाहारी-सदाचारी रहने, शराब जैसे घातक नशों की त्याग की पे्ररणा दे रहे हैं, जिससे लोक-परलोक दोनों बनेगा। जयगुरुदेव समय का जागृत नाम है जिससे लोक और आत्मा का कल्याण होगा। उन्होंने आगामी 8 से 12 दिस. तक जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा में आयोजित होने वाले दादा गुरु जी के वार्षिक भण्डारा में आने का निमन्त्रण दिया तथा बताया कि मथुरा में वरदानी जयगुरुदेव मन्दिर बना है जहां बुराईयां चढ़ाने पर मनोकामना की पूर्ति होती है। जिला-इटावा उ.प्र. में तह. भरथना के गांव खितौरा धाम में बाबा जी की पावन जन्मभूमि है यहां पर भी भव्य वरदानी मन्दिर बना है। यहाँ सभी सम्प्रदायों के लोग आते हैं। महाराज जी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगत के जिलाध्यक्ष रमाकान्त चैहान, तह. अध्यक्ष राजितराम यादव,देश रॉज यादव, रामतेज यादव, राम प्रकाश यादव, गंगाराम यादव, जगतराम प्रधान, रामराज भास्कर, आनंद कुमार यादव विधायक कैसरगंज, राजेश गुप्ता के साथ संस्था के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रबन्ध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सत्संग के उपरान्त जनजागरणएफ यात्रा अपने कल के पड़ाव के लिये ग्राम अचैलिया वि.ख. पखरपुर तह. कैसरगंज के लिये के लिये प्रस्थान कर गई। जहाँ कल (आज) दोप. 12.00 बजे से सत्संग समारोह आयोजित होगा l
[video width="848" height="478" mp4="https://bns24x7.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240903-WA0451-1.mp4"][/video]विज्ञापन
विज्ञापन