Qutub Ansari / Sat, Sep 28, 2024 / Post views : 82
मिहींपुरवा/बहराइच l नगर पंचायत मिहीपुरवा दरोगापुरवा रोड पर स्थित मो० राशिद पुत्र अकबर अली की मकान एवं दुकान के सामने दो बकरियां बंधी चर रही थी l शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 बजे एक कार सवार ने दरवाजे पर बांधी बकरियों को गाड़ी में भरकर तेज रफ्तार में फरार हो गया l दूर खेत में काम कर रही एक लड़की ने शोर मचाया परंतु तब तक वह फरार हो गया घर वालों को सूचना मिली तो जब बाहर निकले तो बकरी लापता थी घर के दरवाजे का बाहर से बेलन भी बंद था इसमें निकालने में देरी हुई इतने में कार सवार बकरी लेकर नहर की तरफ फरार हो गए l गाड़ी का नंबर व प्रकार मालूम नहीं चल सका दिन दहाड़े इस तरह हुई चोरी से लोगों में नाराजगी व्यक्त है। बकरी चोरी की सूचना मो०राशिद पुत्र अकबर अली ने थाना मोतीपुर में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन