एम अरशद
रूपईडीहा/बहराइच : आईसीपी के पास खेतों में आग लगने की घटना सामने आई है । आग के कारण आईसीपी क्षेत्र और आयात-निर्यात से जुड़े वाहनों को खतरा हो सकता था । आईसीपी प्रबंधक सुधीर शर्मा के अनुसार, आग बुझाने में आईसीपी फायर ब्रिगेड के साथ नानपारा और नेपालगंज नेपाल फायर ब्रिगेड ने भी मदद की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी क्षति टल गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।