शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l नानपारा में होली का पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ परंपरागत संपन्न हुआ l होली के दिन शुक्रवार पड़ जाने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए और जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
होली के दिन ही शुक्रवार के कारण अधिकारियों ने वार्ता की जिस पर मुस्लिम समुदाय के लोग भी राजी हो गए और मुख्य मांगों पर पड़ने वाली सभी मस्जिदों में पूर्व से निर्धारित नमाज के समय में परिवर्तन करते हुए 2:00 बजे कर दिया और हिंदू समाज ने हर्ष एवं उल्लास के साथ जमकर होली खेली । शाम होते ही एक दूसरे से लोगों ने गले मिलकर होली की बधाई दी तथा मिष्ठान खिलाया नगर के मोहल्ला कायस्थ टोला में मनोज तिवारी की आवास पर भारी संख्या में पहुंच कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी इनमे मुख्य रूप से सकील भारती, केशव पांडे ,सरदार सतपाल सिंह, हलीम अंसारी, रज्जू, सुभम तिवारी आदि ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।