सिराज अली कादरीकैसरगंज/बहराइच l जश्ने ईद मिलादुन्नबी यानी 12 रबी उल अव्वल का पर्व बहुत ही धूमधाम व शांत प्रिया तरीके से मनाया गया l कैसरगंज के तमाम गांव के लोग आकर बस स्टॉप कैसरगंज पर जमा होते हैं l उसके बाद जुलूस का कारवां महमूद शाह बाबा की मजार तक जाता है, फिर वहीं से कुछ लोग जरवल कस्बा के जानिब रवाना हो जाते हैं l ईद मिलादुन्नबी के मुकद्दस मौके पर जुलूस बहुत ही शांति पूर्वक व धूमधाम तरीके से मनाया गया l इस मौके पर कैसरगंज पुलिस का बहुत योगदान रहा l पुलिस बल चप्पे चप्पे पर मौजूद रही l लोकतंत्र रक्षक सेनानी नेता क्रांति कुमार सिंह को ऐनी गांव के कमेटी के लोगों ने बस स्टॉप पर नेताजी को सम्मानित किया l पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह को व कोतवाल राजनाथ सिंह को सम्मानित किया l पत्रकार व समाजसेवी ठाकुर बृजेश सिंह राठौर को सय्युब अली नगर पंचायत अध्यक्ष युसूफ अली ने भी सम्मानित किया है l इस मुकद्दस मौके पर अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष व मदरसा नूरिया के प्रबंधक समसुद्दीन बरकाती, सय्युंब अली सोनू नगर पंचायत अध्यक्ष कैसरगंज, मौलाना खालिद रिजवान मेडिकल स्टोर वा आदि सम्मानित नागरिक गढ़ मौजूद रहे l