Qutub Ansari / Tue, Nov 19, 2024 / Post views : 81
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच। जरवल की गाटा संख्या 2071(बंजर ज़मीन)पर सभासद द्वारा अवैध कब्जा को लेकर नगर पंचायत जरवल की ई ओ ने उच्चाधिकारियों को पत्र तो लिखा ही है l थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने की दी तहरीर भी दे दी है। सूत्रों की माने तो शासन मे नगर पंचायत जरवल के बाजदारी वार्ड की सभासद बिट्टो के खिलाफ ई ओ खुशबू यादव ने शासन मे की गई शिकायत पर सभासद बिट्टो की सदस्यता तो जावेगी ही उक्त वार्ड नम्बर 04 की सभासद बिट्टो व उनके पति मुंदरू खान के ऊपर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने व सरकारी कार्य मे व्यवधान डालने का मुकदमा भी थाने में दर्ज हो सकता है। जिसके लिए ई ओ खुशबू यादव ने अपने पत्र संख्या 266 9 नवंबर जरवल रोड थाने में सभासद बिट्टो व उसके पति मुंदरू खान पर मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर देकर जिलाधिकारी समेत पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उपजिलाधिकारी और चेयरमैन को भी एक पत्र लिखा है। सूत्रों की माने तो इतना गंभीर प्रकरण को लेकर भी अभी तक जरवल रोड थाने पर सभासद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है l जिससे पुलिस विभाग पर तरह तरह के प्रश्न चिह्न खड़े हो रहे हैं।ई ओ द्वारा थाने मे दिए गए शिकायती पत्र मे लिखा है कि उक्त सरकारी बंजर जमीन पर अमृत 2.0 मिशन के तहत ओवरहेड टैंक व नलकूप निर्माण हेतु उसका प्रस्ताव भी हो चुका था जिसकी लेखपाल व नगर पंचायत के सहयोग से पैकराई गई थी। इसके उपरांन्त पैमाइस भी हो चुकी है। उसके बाद भी उक्त वार्ड की सभासद बिट्टू व उनके पति मुंदरू खान एवं उनके परिवारजनों के द्वारा रातों-रात सरकारी भूमि में अवैध कब्जा कर लिया गया। पर न तो सभासद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है न ही उसके पति पर जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे है।
बाक्स
"अभी तत्काल उक्त प्रकरण की जानकारी लेकर बात करती हूं साथ मे ई ओ मैडम से भी बात कर लीजिए अब तक क्या हुआ है उक्त प्रकरण में"
मोनिका रानी
बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन