रईस खान मिहीपुरवा/बहराइच l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर परिसर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसमें आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना की जानकारी दी गई l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बलहा सरोज सोनकर एवं विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल रहे l इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक बलहा ने बताया कि राज्य सेवक एवं केंद्र सेवकों को बीमार पड़ने पर इनके इलाज के लिए तमाम समस्याएं उठानी पड़ती थी l इसी के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल कैशलेस के माध्यम से निशुल्क इलाज करा कर समस्या का समाधान कर दिया है l यह पखवाड़ा 20 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक चलाया जाएगा l इस पखवाड़े के दौरान बचे हुए पात्र लोगों को चिन्हित सूची भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयुष्मान मित्र, आशा ,पंचायत सहायक, कोटेदार को उपलब्ध कराकर पात्र लाभार्थियों को संतृप्त किया जाएगा आयुष्मान से संबंधित जन जागरूकता विद्यालयों में रैली निकालकर आशा द्वारा साइकिल रैली निकाल कर वॉल पेंटिंग एवं ब्लॉक स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा l उसी क्रम में 70 या 70 वर्ष से ऊपर के लोगों का आयुष्मान बनाया जाएगा l जल्दी इसकी गाइडलाइन प्राप्त हो जाएगी जिसके तहत इन्हें लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में डॉक्टर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रम में राज्य एवं केंद्र सेवकों को भी 5 लाख तक इलाज के लिए आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने के तहत एक बहुत ही कल्याणकारी योजना है l इसी क्रम में जनपद बहराइच को प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है जिले में 956000 आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुके हैं l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर का लक्ष्य 149223 था बनाए गए कार्ड 79088 तथा मृतक एवं घर से बाहर है 58996 तथा अवशेष लाभार्थी 20602 रह गए हैं जिन्हें योजना का लाभ दिया जाना है l इसी के संदर्भ में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया गया है l इस दौरान विधायक बलहा के साथ विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल वीरचंद्र वर्मा, अतुल चौधरी,रामादल, गुरमीत सिंह व अन्य के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर मनु शर्मा , डॉक्टर आरबी वर्मा ,डॉक्टर अरविंद कटियार, डॉक्टर सारिका अंसारी, मुनीर अहमद, जुगुल किशोर चौबे व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।