20 वर्ष पूर्व बनी थी आर सीसी,रास्ते में ही धंस जाती है गाड़ियाफैजानफखरपुर/कैंसरगंज बहराइच
विकासखंड कैसरगंज से अंतर्गत रुकनापुर खुर्द में रुकनापुर व डीहा का सम्पर्क मार्ग बिल्कुल जर्जर हो गया है लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस मार्ग पर आर सीसी रोड का निर्माण लगभग 20 वर्ष पहले हुआ था।उसके बाद से आज तक उस पर न ही रिपेयरिंग हुआ है और न ही कोई नया सडक निर्माण हुआ है l उसी रास्ते पर प्राथमिक विद्यालय, सहकारी समिति, राशन खाद्यान्न वितरण केंद्र, कब्रिस्तान आदि इसी रास्ते पर पड़ते हैं राशन हो या सरकारी समिति का खाद सामग्री हो केंद्र तक नहीं ला पाते हैं रास्ते में ही गाड़ी धंस जाती है बाद में ठेलिया से सेंटर तक सामान पहुंचा पाते हैं गांव का कब्रिस्तान बना हुआ है अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान तक जाना बड़ी मुश्किल हो जाता है। प्राथमिक विद्यालय भी पड़ता है जिससे बच्चे स्कूल जाते वक्त बरसात के मौसम में गिर जाते हैं रास्ता खराब होने से काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है प्रधान रुकनापुर खुर्द फुजेल अहमद का कहना है कि निधि में इतना पैसा नहीं है कि यह कार्य कराया जाए बाकी मनरेगा से कार्य के लिए खण्ड विकास अधिकारी से परमिशन नहीं मिल रहा है। ग्रामीण मो जावेद का कहना है की सरकार हमेशा विकास कार्य में अथक पर्यासरत रहती हैं लेकिन रुकनापुर खुर्द में जनप्रतिनिधियों को यहाँ की समस्या नहीं दिखती है। साधन सहकारी समिति अध्य्क्ष सुनील का कहना है की समिति तक उर्वरक को लाने में काफ़ी समस्या होती है जिस वाहन से उर्वरक को लाते हैं वो रास्ता जर्जर होने के कारण गाडी पहले ही धंस जाती है फिर ठेलिया से सेंटर तक लाने में अधिक धनराशि लगती है जिससे नुकसान होता है।