श्याम सुंदर श्रीवास्तवपयागपुर/बहराइच l उच्च प्राथमिक विद्यालय कंजेभरिया(१-८) में शारदा संगोष्ठी/वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बहुत सुन्दर- सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एआरपी राजेश कुमार मिश्र और संचालन नोडल संकुल अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान पचरन नाथ,और महेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई और इसके पश्चात रंग-बिरंगे पोषाक पहने स्कूल के बच्चों द्वारा कई बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसमें नाटक,नृत्य,भाषण, देश भक्ति गीत ,लोकगीत एवं एकांकी शामिल रहे।
'जैसी करनी वैसी भरनी' और 'नशा मुक्ति' नामक नाटक आकर्षण के केंद्र रहे।छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य देश रंगीला,राम आएंगे ने खूब तालियां बजवाई। कार्यक्रम में शारदा आउट ऑफ स्कूल बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया गया और नियमित आ रहे बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में राजेश कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम की आवश्यकता और महत्ता पर बोलते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को अपने अंदर छिपी स्किल को प्रदर्शित करने तथा उसमें निखार लाने के लिए एक उचित प्लेटफार्म देता है।इससे बच्चों में झिझक दूर होती है।कार्यक्रम में अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह,महेन्द्र प्रताप सिंह,गोपाल जी शुक्ल,पंकज प्रकाश मिश्र ने अपने विचार रखें।
विद्यालय की प्रधान शिक्षिका प्रमिला गुप्ता और मुख्य अतिथियों के द्वारा बच्चों को पुरस्कार दिया गया।
अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत संजय सिंह भदौरिया,उमा शंकर शुक्ला,मधु यादव और सियालली सिंह ने किया।