Qutub Ansari / Wed, Apr 9, 2025 / Post views : 98
जरवल/बहराइच। लखनऊ-गोंडा रेलखंड पर स्थित जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर डेली पैसेंजर एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकेट) ने ज्ञापन के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ को एक ज्ञापन सॉपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि कॅरोना काल मे बन्द हुई ट्रेनों का पुनः संचालन कर जरवल रोड़ रेलवे स्टेशन पर रोका जाए। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि जरवल रोड एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जहाँ से प्रतिदिन हजारों यात्री लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कोलकाता, असम, बिहार और मुंबई जैसे दूरस्थ स्थलों की यात्रा करते हैं।कि अप्रैल माह के बाद मई माह में जन आंदोलन व चक्का जाम किया जावेगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राम किशोर वर्मा दिया गया औऱ ज्ञापन की प्रतिलिपियाँ स्टेशन अधीक्षक जरवल रोड, जिलाधिकारी बहराइच, पुलिस अधीक्षक बहराइच, उपजिलाधिकारी कैसरगंज, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज आदि को भी प्रेषित की गई। इस अवसर पर भाकियू के ओम प्रकाश वर्मा प्रदेश सचिव, मोहनलाल वर्मा मध्यांचल जोन महासचिव, जोगिंदर, अजय वर्मा जिला उपाध्यक्ष रामराज सिंह फूलचंद वर्मा अमरनाथ विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन