लियाकत अलीरिसिया/बहराइच l थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया माफी निवासी कसीम पुत्र घूरे ख़ान के घर में घुस कर बीती रात एक बजे, चोरों ने हाथ साफ कर दिया l 40 हजार नगदी समेत पावजेब, पैली, सोने की अंगूठी, हाथ फूल, मंगलसूत्र, माथे का झूमर ,तीन जोड़ी झुमकी , सोने की नथुनी, चांदी की जंजीर, नाक की कील, बिछिया सेट, चांदी की चार चूड़ी, कुल मिलाकर दो से ढाई लाख की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है l घर में सो रहे लोगों को रात 1 बजे ज्ञात हुआ की चोरों ने घर में रखे हुए नगदी समेत सामान को साफ कर दिया है l घर से ही कुछ दूरी पर खेत में लोहे का बक्सा मिला है, जिसके अन्दर से पैसे वा जेवरात गायब थे, सिर्फ खाली डब्बे वा कुछ कपड़े ही मिले हैं, तत्काल पुलिस को सूचना दी गई l मौके पर 112 नंबर टीम की पहुंची, और घर से ही कुछ दूरी पर खेत में लोहे का बक्सा बरामत किया, 112 नंबर की टीम लिख पढ़ कर चली जाती है। आपको बता दें की फुलवरिया गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है, और थाना रिसिया एक किलोमीटर, फिर भी चोर बेखौफ होकर चोरी कर रहे हैं l