Qutub Ansari / Sat, Mar 8, 2025 / Post views : 98
मिहींपुरवा/बहराइच l आवारा कुत्तों का आतंक लोगों को परेशान कर रहा है। कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों में कुत्तों के काटने की ऐसी घटनाएं सुर्खियों में आ रही हैं। जिसके कारण इन बेजुबान जानवरों से छुटकारा पाने की मांग उठने लगी है। वहीं प्रशासन बेखबर बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़ भी दे तो नगर पंचायत में सैकड़ो की संख्या में आवारा कुत्ता है। जिनका सड़कों पर आतंक चल रहा है। जो हर दिन किसी ने किसी को जरूर काट रहे हैं। राजगीरों के साथ-साथ मवेशी और पालतू पशुओं को निशाना बना रहे हैं। अचानक दौरा पढ़ने से कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं जिसमें बाइक चालक घायल होकर अस्पताल का रास्ता देख रहे हैं। शनिवार की सुबह कुड़वा ग्राम पंचायत के मजरा खैरहनपुरवा गांव में तिलक राम के बच्चे अपने घर के सामने खेल रहे थे कि आवारा कुत्तों ने दौड़ा कर राजू और सोनू को काट लिया। बच्चों के चिल्लाने पर परिजनों ने डंडा लेकर कुत्तों को दौड़ाया तब कुत्ते भागे। बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर आए। जहां एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाकर वापस कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मनु शर्मा ने बताया की प्रतिदिन औसतन 10 से 15 मरीज कुत्ते से कटने के आ रहे हैं। जिनको एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाया जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन