Fri, 18 Sep 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: आदमखोर भेड़ियों का आतंक 7 बच्चों को उतारा मौत के घाट

Qutub Ansari / Sun, Aug 25, 2024 / Post views : 109

Share:
कुतुब अंसारी

बहराइच l आदमखोर भेड़ियों के झुंड ने महसी इलाके के कई गांव में दहशत फैला दी है l बीते 35 दिनो में ही इन आदमखोर भेड़ियों ने आधा दर्जन से अधिक बच्चों को अपना निवाला बना लिया है और 50 से अधिक पर हमला कर घायल कर दिया है l प्रशासन और वन विभाग की टीमें कई दिनों से इन इलाकों की काम्बिंग कर रही है l ड्रोन कैमरे ,स्नेप कैमरे और पिंजरे लगाकर इन भेड़ियों की मूमेंट की निगरानी की जा रही है, जिससे इन्हें पकड़ा जा सके l वन विभाग का दावा है कि अब तक 3 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं और बाकियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा l लेकिन तब तक न जाने ये आदमखोर खूंखार भेड़िये कितने मासूमो को अपना निवाला बना चुके होंगे l

हराइच के महसी इलाके में आदमखोर खूँखार भेड़ियों ने 7 मासूमो को अपना निवाला बना लिया है l 35 दिन के अंदर ही इन भेड़ियों ने आधा दर्जन से अधिक मासूमो की जान ले ली है l गांव के लोग हाथों में लाठी लेकर देर रात तक अपने आस पास के इलाको की पहरेदारी कर रहे हैं l साथ ही साथ महसी के विधायक सुरेश्वर सिंह भी पहरेदारी कर रहे हैं l इलाके के लोग भेड़ियों की दहशत के साये में जीने को मजबूर है l लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द ही इन खूंखार भेड़ियों को पकड़ कर उन्हें इस दहशत से निजात दिलाई जाए l अभी गुरुवार को ही इन भेड़ियों ने दो बच्चों पर और हमला कर दिया जिसमें से एक बच्ची की जान चली गयी, जबकि दूसरी बच्ची का इलाज अभी भी मेडिकल कालेज बहराइच में जारी है l

वन विभाग के अधिकारी भेड़ियों को पकड़ने के लिए लगातार पुरे इलाके में काम्बिंग कर रहे हैं साथ ही लाउड स्पीकर के माध्यम से भी लोगों को सतर्क रहने और घर के अंदर ही सोने की सलाह दे रहें हैं l भेड़ियों के हमलों के मामले में बहराइच पहुचीं वन विभाग की मुख्य वन्य जीव संरक्षक मध्य जोन रेनू सिंह ने बताया कि वन विभाग लगातार भेड़ियों को पकड़ने में लगा हुआ है लोगो को जागरूक करने के साथ ही ड्रोन कैमरों से भी इलाके की निगरानी की जा रही है, 3 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं और 3 अन्य भेड़ियों की लोकेशन को भी ट्रेस किया जा चुका है l जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा l उन्होंने बताया कि लोकल टीमो समेत अन्य बाहरी टीमो को भी इस ऑपरेशन में शामिल किया गया है l

लगातार बड़ रहे भेड़ियों के आतंक के मद्देनजर रखते हुए अब खुद महसी विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह लगातार ग्रामीणों के साथ रातभर जागकर पहरा देते नजर आ रहे हैं l ताकि इस इलाके के मासूम बच्चों को आदमखोर से बचाया जा सके l सुरेश्वर सिंह इलाके के तमाम ग्रामीणों के साथ रात्रि भ्रमण पर निकले और इस आदमखोर को अतिशिघ्र पकड़वाने की बात कही,अब देखना ये होगा कि भय के साये में जीवन गुजार रहे ग्रामीणों को कब तक चैन मिल पाता है l इस मौके पर भाजपा विधायक ने सभी से कहा कि परिवार को बचाना है तो जागते रहिये बाकी इस जानवर को पकड़ने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है l उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच सरकार द्वारा हस्तक्षेप कर करवाया जाना चाहिए कि कहीं भेड़िये की आड़ में कोई और तो मासूमों पर हमला नही कर रहा l क्योंकि परसों मिली एक बच्ची के शव के बाद शंका और भी गहरी होने लगी है l जिस तरह बच्चो के पैर और हाथ काटकर अलग किया गया है, शायद ये किसी जानवर का हमला नही हो सकता है l महसी विधायक ने पुलिस प्रशासन पर भी शिथिलता बरतने का आरोप लगाया और अतिशिघ्र इस मामले की जांच की मांग की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें