सिराज अली कादरी
कैसरगंज/बहराइच l दसवां विशाल श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन कैसरगंज के दूरांत स्थित गांव बेलनापारा में धूमधाम से मनाया गया l जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम बेलनापारा समिति व ग्राम वासियों के सहयोग से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, उक्त आयोजन में विशाल भंडारे के बाद लखनऊ की मशहूर कलाकार आकाश जयपुरिया जागरण पार्टी के द्वारा भक्तिमय रोचक कार्यक्रम व श्री कृष्ण झांकी की प्रस्तुति की गई । इस मौके पर मुख्य अतिथि अभिषेक यादव (देवा) विधायक प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि डॉ0 अरविन्द सिंह , जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार दास , डॉक्टर राजू यादव , डाक्टर विनय प्रकाश सिंह, अंकित सिंह
ने कमेटी के कोषाध्यक्ष रामअवतार यादव ,संरक्षक छोटे लाल यादव, अध्यक्ष गौरव यादव, उपाध्यक्ष कमलेश यादव, मीडिया प्रभारी राकेश यादव, भंडारा प्रभारी गुडडू यादव, कृष्ण लीला प्रभारी धनराज यादव, कमेटी सदस्य पवन यादव, कन्हैया लाल यादव, पप्पू यादव ,जगदीश यादव, कल्लू यादव ,देवता दिन यादव, राजू यादव ,मंसाराम यादव ,आदित्य श्रीवास्तव ,पुष्पेंद्र पाठक, संदीप निषाद ,संगम निषाद, गोपाल यादव ,प्रकाश निषाद, सांवली प्रसाद ,नन्नू निषाद, रामसागर, मदनलाल निषाद, लोहा यादव, मनोरथ यादव ,विजय यादव, अमित यादव ,अवध राम यादव, रमेश यादव, महेश यादव, मुकेश यादव ,हिमांशु यादव ,तिलक राम, तिलक यादव, राजेश यादव, राजकुमार यादव युवा नेता , छंगा,निषाद मैकू लाल यादव, अर्जुन यादव आदि कमेटी के सदस्यों ने बहुत ही मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाया ।