तेरा किसने किया सृंगार सावरे...! गीत सुन नाँच उठी महिलायेंजरवल के खाटू श्याम मंदिर मनाया गया बाबा का जन्मदिनअशोक सोनीबहराइच ( जरवल )। जरवल के नारायण दास मंदिर में बने राम जानकी खाटू श्याम मन्दिर मे बाबा का विशेष आकर्षण आलौकिक श्रृंगार, 51 किलो का केक,छप्पन भोग, भजन संध्या, अलौकिक श्रीगार बीती रात्रि को आकर्षण का केंद्र गए। इस धार्मिक आयोजन
के लिए राम की नगरी
अयोध्या से आई भजन गायिका अंजली मौर्या के भजन पर मंदिर के प्रबंधक सचिन गर्ग भजन गायिका के साथ ठुमका लगाने पर विवश हो गए। रात्रि को बाबा के भक्त खूब झूमें तथा नाचें भी औऱ भजनों से बाबा को मनाया भी। इसके साथ ही उत्साह और स्नेह के साथ बाबा का जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर भजन गायिका अंजली मौर्या के फिल्मी भजनों पर पूरी रात लोग ठुमका भी लगाएं। भजन गायिका अंजली मौर्या ने " तैरा किसने किया सृंगार सावरे " आदि भजनों पर बाबा के भक्त खूब थिरके इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल,अमन अग्रवाल, संतोष श्रीवास्तव, डॉ अस्मित रस्तोगी,सतरोहन वैश्य,प्रमोद कसॉधन,प्रमेश अग्रवाल के अलावा आशा अग्रवाल शिल्पा अग्रवाल महिमा अग्रवाल अलका अंजू कुसुम अग्रवाल मंजू सोनी ज्योति गुप्ता आदि हजारो लोग बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाए।