Qutub Ansari / Fri, Oct 18, 2024 / Post views : 93
मिहींपुरवा/बहराइच। विकासखंड में मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरवा के कोहली में स्थित प्राथमिक विद्यालय का मामला है जहां पर आए दिन अध्यापक अनुपस्थित रहते हैं जिनको लेकर अभिभावकों में आक्रोश दिखा। ग्रामीणों ने बताया कि जब हम अध्यापको की ना आने की शिकायत करने के लिए विद्यालय प्रांगण में जाते हैं तो वहां के अध्यापकों द्वारा हमको बताया जाता है की आप यहां कैसे आ गये बिना परमिशन के। अभिभावकों का आरोप है कि हमारे बच्चों से ही चाय - नाश्ता आदि सामान अध्यापक लोग मंगवाते हैं जिससे हमारे बच्चों पर दुष्प्रभाव पड़ता है हमारे बच्चों के साथ शिक्षा विभाग खिलवाड़ कर रहा है जिससे हमारे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण यह भी बताया कि विद्यालय प्रांगण में छह अध्यापको की नियुक्त है जिनमें से अधिकांश एक अथवा दो अध्यापक ही मौके पर रहते हैं अन्य घर बैठे ही सैलरी उठा रहें है जहां एक और प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर कड़े इंतजाम कर रही है वही दूसरी ओर शिक्षा के कर्मचारी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने में तनिक भी नहीं पीछे हट रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि खंड शिक्षा अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इन अध्यापकों पर कार्यवाही नहीं की गई तो हम लोग आगे भी जाकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन