Qutub Ansari / Tue, Sep 3, 2024 / Post views : 106
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l विकासखंड कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय हसना मुलई के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजकुमार पाल मंगलवार की सुबह अपनी मोटरसाइकिल से विद्यालय जा रहे थे की कोनारी डाक बंगला के आगे पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोटरसाइकिल दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। जिसमें शिक्षक रामपाल घायल हो गए। हादसे में शिक्षक राजकुमार पाल के पैर की हड्डी टूट गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शिक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन