Qutub Ansari / Thu, May 9, 2024 / Post views : 117
जरवल/बहराइच। नगर पंचायत जरवल की फातिमा गर्ल्स इण्टर कॉलेज की तरन्नुम फातिमा को एक बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जन जागरूकता एवं जन भागीदारी को बढ़ाने हेतु नगर पंचायत जरवल की अधिशासी अधिकारी खुशबू यादव एवं अध्यक्ष तस्लीम बानो द्वारा सर्वेक्षण पर्यवेक्षण 2024 के लिए चुना गया।प्रधानाचार्य तरन्नुम फातिमा को नगर पंचायत जरवल का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है l इस अवसर पर नगर पंचायत जरवल के समस्त कर्मचारी व नगर के तमाम नागरिक भी मौजूद रहे। निकाय की ई ओ खुशबू यादव ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि नगर की साफ सुथरा रखने मे नगर वासियों की भूमिका बहुत ही महत्व रखता है। सुश्री यादव ने लोगो से यह भी अपील की कि अपने घरों का गीला व सूखा कचरा डेस्टविन मे ही डाले तथा जो भी घर का कूड़ा कचरा निकले एक निश्चित स्थान पर डाले जिससे आपका नगर तो साफ सुथरा रहेगा ही नगर मे कोई भी संक्रमित होने वाली बीमारी भी अपना पांव नहीं पसार पावेगी। अन्त में नगर अध्यक्षा तस्लीम बानो ने आए हुए लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन