Qutub Ansari / Sat, Nov 30, 2024 / Post views : 114
एम अरशद

रुपईडीहा/बहराइच। रुपईडीहा स्थित सीमांत डिग्री कॉलेज में शनिवार को टैबलेट वितरण किया गया। मुख्यमंत्री युवा सशक्तीकरण योजना के तहत मास्टर ऑफ आर्ट के सात छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए गए। 250 टैबलेट और बांटे जाने शेष हैं । मुख्य अतिथि रुपईडीहा चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य ने कहा कि तकनीक ही वह साधन है जो विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास को नया आयाम दे सकती है। यह पहल छात्रों को डिजिटली सक्षम बनाएगी। इस कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज के प्रबंधक कौशलेंद्र पांडे के साथ समस्त अध्यापक और छात्र व छात्राए उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन