Qutub Ansari / Sun, Aug 18, 2024 / Post views : 89
नानपारा तहसील/बहराइच। भारत नेपाल सीमा के कस्बा रुपईडीहा स्थित स्थानीय लार्ड बुद्वा पीजी कॉलेज आफ फार्मेसी मे अध्यनरत छात्र छात्राओं को निशुल्क टैबलेट का वितरण किया गया। इस दौरान कॉलेज में अध्यनरत फार्मसी के 88, यूपी आरटीओ के 55 व अवध यूनिवर्सिटी के 199 बच्चों सहित कुल 342 छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि नानपारा विधायक राम निवास वर्मा व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपईडीहा अजय मिश्रा रहे। लार्डबुद्धा पीजी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रबंधक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाबगंज डॉ0 हरीश चन्द्र उर्फ बंटू भैया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन एपी श्रीवास्तव ने किया। इससे पहले कॉलेज के प्रबंधक डॉ०हरीश चंद्र ने मंचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नानपारा श्री वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अध्यनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु डीजी शक्ति अभियान के तहत सरकार द्वारा टैबलेट व मोबाइल फोन का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से डिजिटल व ऑनलाइन शिक्षा में टैबलेट का सदुपयोग करने की बात कही। वहीं टैबलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इसके सदुपयोग की एक स्वर मे प्रतिबद्धता दोहराई। टेबलेट वितरण के इस मौके पर रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा, अपना दल जिला उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि सौरभ वर्मा सहित कालेज के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन