Qutub Ansari / Sat, Aug 10, 2024 / Post views : 88
नानपारा तहसील/बहराइच। बाबू वासुदेव सिंह स्मारक महाविद्यालय जैतापुर रुपईडीहा में ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह तथा प्रमुख प्रतिनिधि शिवपूजन सिंहके कर कमलों द्वारा छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। टेबलेट पाकर छात्र हर्षित एवं खुशी होकर अपने भविष्य को अच्छा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हुए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने अपने उदबोधन में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की वर्तमान में चल रही योजनाओं के बारे में जिक्र किया। छात्रों को यह सीख देते हुए बताया कि राज्य सरकार छात्रों को स्मार्टफोन एवं टैबलेट महाविद्यालयों के माध्यम से जो उपलब्ध करा रही है इससे छात्र अपने पढ़ाई को सशक्त एवं मजबूत बना सकते हैंl प्रमुख प्रतिनिधि शिवपूजन सिंह ने अपने संवाद में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि जो छात्र-छात्राएं गरीब हैं टैबलेट खरीदने के लिए जिनके पास पैसे नहीं है उनको ऑनलाइन कोचिंग करने में यह टैबलेट बहुत ही सुविधाजनक होगा। सरकार ने बिना कोई भेदभाव किए हुए सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा सार्थक किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह रहे। टैबलेट प्राप्त करने वालों में खुशी तिवारी, कुमारी विनीता, अर्चना विश्वकर्मा, श्रुति कीर्ति गुप्ता, अरविंद कुमार, बृजलाल, अतुल कुमार सिंह व अन्य कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन