एम अरशदरूपईडीहा/बहराइच l लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज साकेत नगर रूपईडीहा में टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन हुआ। डॉ. हरीश चंद्र ने अतिथियों का बुके और माला से स्वागत किया। उपजिलाधिकारी ने टैबलेट की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को डिजिटल दुनिया से जुड़ने की प्रेरणा दी। डॉ. हरीश चंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नानपारा श्लाल धर सिंह,विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य संदीप जयसवाल,कॉलेज प्रबंधक डॉ. हरीश चंद्र,सचिव डॉ यशपाल,उप निरीक्षक जीतेश सिंह सहित गणमान्य लोग,पत्रकार,छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।