( सिराज अली कादरी )कैसरगंज/बहराइच l तहसील मुख्यालय कैसरगंज पर जिला ऑब्जर्वर अर्नब घोस, आईपीएस द्वारा स्टैटिक सर्विलांस टीम का औचक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के मौके पर सर्वप्रथम टीम मे मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी वाहन बगैर चेकिंग के न जाने पाए और पूर्ण रूप से तलाशी लेकर ही वाहनों का आवागमन किया जाना होगा l ज्ञात हो आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बीबी आदर्श आचार संहिता निर्वाचन का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से विधानसभा कैसरगंज में स्टेटिंक मजिस्ट्रेट अमित कुमार गुप्ता की अगुवाई में सर्विलांस टीम के सदस्यों द्वारा तहसील मुख्यालय कैसरगंज पर प्रातः वीआईपी गाड़ियों का सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है l इस मौके पर मौजूद उप जिला अधिकारी पंकज दीक्षित ने बताया की 18 अप्रैल 2024 से लेकर 20 मई 2024 तक स्टेटिंग सर्विलांस टीम के सदस्यों द्वारा सघन चेकिंग अभियान किया जा रहा है l सर्विलांस टीम प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया प्रतिदिन लगभग सैकड़ो वाहनों की तलाशी करने के बाद उन्हें छोड़ा जा रहा है l सर्विलांस टीम मे मौजूद उप निरीक्षक श्री प्रकाश पांडे ने बताया कि निर्वाचन की सुनिष्चता बनाए रखने के लिए सर्विलांस टीम पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आने जाने वाहनों पर अत्यधिक प्रचार सामग्री, खर्च, घूस , नगद या घूस की वस्तुएं के रूप में वितरण करने हेतू अवैध हथियारों, गोला , बारूद, मदिरा या सामाजिक वस्तुएं आदि की आवा जाही पर निगरानी रखने के लिए हमारी टीम पूर्ण रूप से सघन चेकिंग अभियान कर रही है जिससे चुनाव में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े l इस मौके पर पुलिस क्षेत्रा अधिकारी रूपेंद्र कुमार गौड़ थाना प्रभारी कैसरगंज राजनाथ सिंह चेकिंग अभियान में लगे कांस्टेबल चंद्रभानयादव, संदीप पटेल, विनीत सिंह , तथा फोटोग्राफर प्रदीप कुमार के साथ पूरी टीम मुस्तैदी के साथ चेकिंग अभियान मे मुस्तैद रही l