Qutub Ansari / Fri, Nov 29, 2024 / Post views : 97
कृष्णा पाण्डेय 
मिहींपुरवा/बहराइच l लिटिल एंजेल स्कूल में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच एक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया l इस दौरान खेल के शुभारंभ से पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गौड़ ने मसाला जलाकर खेल प्रतियोगिता प्रारंभ कराई लिटिल एंजेल स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह द्वारा पूर्व सांसद को पुष्प कुछ एवं अंग वस्त्र तथा मेमोंटो देकर सम्मानित किया l पूर्व सांसद के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह एवं जिला मंत्री वीर चंद्र वर्मा को कॉलेज की ओर से अंग वस्त्र उड़ाकर सम्मानित किया गया l वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र मौर्य पत्रकार रईस खान को स्कूल की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l स्कूल की अपनी प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 12 तक के बच्चों के बीच में खेल प्रतियोगिता की गई जिसमें कबड्डी दौड़ खो खो, ऊंची कूद, रिले रेस आदि प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया जिसका समापन शुक्रवार को किया गया l पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सोमवार को स्कूल के प्रांगण में किया जाएगा l इस दौरान कॉलेज के सभी शिक्षक कॉलेज के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ,प्राचार्य कोमल सिंह, वरिष्ठ शिक्षक परमजीत सिंह, प्रदीप कुमार मद्धेशिया, सुनील कुमार सिंह स्पोर्ट टीचर्स आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन