Qutub Ansari / Sat, Mar 8, 2025 / Post views : 84
मिहींपुरवा/बहराइच। शनिवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अतुल कुमार कार्की कमांडेंट के दिशानिर्देशन में 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी के ए समवाय सीमा चौकी के कार्यक्षेत्र के गांव गिरजापुरी, जिला बहराइच में पुरस्कार वितरीत किए गए। खेलों का आयोजन 7 मार्च को किया गया था। जिसमें ग्राम बर्दिया, अंबा, कारीकोट, फ़कीरपुरी, बिशनापुर, रामपुरवा, गिरजापुरी के विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया था। खेलो में वॉलीबॉल, दौड़, लंबी कूद, बोरी रेस तथा बच्चियों के बीच म्यूजिकलचेयर खेलों का आयोजन किया गया । इन खेलों में बच्चों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। इस कार्यक्रम में निरीक्षक सामान्य विवेक कुमार,उप निरीक्षक सामान्य टी पी छतरी तथा स्कूलों के अध्यापकगढ़ उपस्थित रहे। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही तीन दिन के मशरूम प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री हरि शंकर शिक्षण सेवा संस्थान के सौजन्य से किया गया। जिसमें सीमा क्षेत्र के 20 ग्रामीण युवा को चयनित कर मशरूम की खेती संबंधित प्रशिक्षण दिलाया जाएगा और उन्हें मशरूम के बीज तथा संबंधित सामग्री मुफ्त में प्रदान की जाएगी, जिससे ये युवा मशरूम की खेती कर अपने जीवकोपार्जन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। तथा अपने परिवार का भरण पोषण सही तरीके से कर सकते हैं। खेल प्रतियोगिता का समापन गिरजापुरी में किया गया। इस कार्यक्रम में ए समवाय के चौकी प्रभारी निरीक्षक सामान्य रविन्द्र सिंह तथा कारीकोट के ग्राम प्रधानपति उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन निरीक्षक सामान्य रविंद्र सिंह ने किया तथा खेल प्रतियोगिता में भाग लिए हुए विजेता बच्चों/ बच्चियों / युवाओं को मेडल, टी शर्ट ,ट्रॉफ़ी व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ी तथा बल से बच्चो ने आग्रह किया कि ऐसे खेलो का आयोजन हमेशा करे जिससे हमारे जीवन को नई दिशा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन