Qutub Ansari / Mon, Apr 14, 2025 / Post views : 90
नानपारा/बहराइच l भारतीय संविधान रक्षक सेना की ओर से नानपारा के अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाo चंद्रभान राम ने फीता काटकर किया। भारतीय संविधान रक्षक सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “बाबा साहब ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उनका सदुपयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। आज हम जिस मुकाम तक पहुंचे हैं, वह संविधान की देन है। मगर आज कुछ ताकतें संविधान से छेड़छाड़ करना चाहती हैं, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है।” सुश्री फुले ने वंचित समाज से आह्वान किया कि वे किसी के बहकावे में न आएं और उन लोगों का साथ दें जो समाजहित में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक अक्ष्यवार नाथ कनोजिया ने कहा, “भारत का संविधान ‘भारत’ कहता है हमें भारत की जय कहना है, और बाबा साहब के संविधान एवं विचार को आगे बढ़ाना है। देश में जागरूकता बढ़ रही है और यह जागरूकता किसी भी तानाशाही को स्वीकार नहीं करेगी।” कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और केक काटने के साथ हुई केक काटते ही पूरा पंडाल ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोकगीतों के माध्यम से अंबेडकर की जीवनी को प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। जनसभा में बड़ी संख्या में सुदूर अंचलों से आए हुए और स्थानीय लोग शामिल हुए। जागरूकता से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए थे। मंच पर कुलदीप वर्मा, सुरेंद्र कुमार, आनंद सरोज, महावीर मंडल, सरदार सुखविंदर सिंह, संगीता रागिनी, राधेश्याम कनौजिया, निसार खां, अनिता सिंह, सोनम राज, गीता भारती, रीना गौतम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इधर नगर सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी बाबा साहब की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं देर शाम तक जुलूस और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का सिलसिला चलता रहा। नगर के बाल्मीकि टोला मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व नानपारा में रैली निकाली गई जिसमें बाबा साहब अमर रहेगी गंज दिखाई दी भारत मुक्ति मोर्चा की महारैली में अंबेडकर जी के साथ जहां पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की फोटो दिखाई पड़ी वहीं दूसरी ओर चंद्रशेखर रावण की भी फोटो नजर आई। बाबा साहब का जन्म उत्सव गांव गांव में मनाया गया इसी क्रम में इमलिया गंगापुर में भी एक रैली निकाली गई। दूसरी और भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष नानपारा देखा पांडे की अध्यक्षता में धनीराम गली नानपारा में अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर अजय गुप्ता, अशोक जायसवाल, अनिल पांडे आनंद , आनंद रस्तोगी, कैलाश नाथ, रस्तोगी, संगम लाल रस्तोगी, विपिन सिंह , विवेक श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन