Qutub Ansari / Sat, Nov 30, 2024 / Post views : 92

सकील अंसारी
नानपारा/बहराइच l डाई सेशन वर्क सोसाइटी के तत्वाधान में उन्नति परियोजना अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए बंधन मैरिज हॉल नानपारा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया l वैध भगवान दीन बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं द्वारा अनपढ़ बहू कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा l इसमे अनुशिका, शुमैला , दुर्गा, शगुप्ता, आरती , मुस्कान आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया । कार्यक्रम में बालिकाओं को शरफ़ एवं साबुन तथा मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया । इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन श्रीमती नसीबुननिशा ने कहा बदलते परिवेश में महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं महिला अब अबला नहीं रही साबला हैं अब चहार दीवारी में कैद रहने वाली नहीं है उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं शिक्षा ग्रहण करें लग्न के साथ आगे बढ़े। संस्था की कोऑर्डिनेटर सिस्टर शालिनी ने बताया कि हमारी संस्था 2011 से सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही है पहले विकासखंड बलहा के 52 ग्रामों में काम किया जा चुका है वर्तमान में 15 गांव में काम चल रहा है l उन्होंने बताया कि संस्था फ्री ट्यूशन देता है सिलाई ,स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं का प्रशिक्षण देती है कुटीर उद्योगों के बारे में जैसे साबुन बनाना मोमबत्ती बनाना किचन गार्डन बागवानी आदि का प्रशिक्षण देती है उन्होंने कहा कि महिलाएं और किशोरियों को संस्था हर संभव सहायता करती है तथा उनके कल्याण के लिए हर समय कार्यरत है एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि संस्था पर जो पैसे खर्च होते हैं वह आपसे संजय के आधार पर किया जाता है। इस मौके पर सुदूर ग्रामीण अंचलों से पंहुचकर महिलाएं और किशोरियों ने भाग लिया मुख्य रूप से संस्था के जुबेर खान, मुस्कान श्रीवास्तव, रूबीना परवीन, कश्यप शर्मा, सीमा यादव, अंजुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन