Qutub Ansari / Sat, Nov 16, 2024 / Post views : 106

अशोक सोनी
जरवल/बहराइच। मित्र पुलिस का दोगला चरित्र अगर देखना हो तो चले आइए जरवल रोड थाने पर जिसकी एक बानगी ही काफी है। पता चला है कि जरवल रोड थाने पर तैनात एक एस आई ने 13 नवंबर को जरवल के एक सभासद को पहले तो थाने पर बुलाया फिर मां बहन बेटी की गाली देकर अपमानिक किया l इससे भी दरोगा का जी जब न भरा तो सभासद से कहा बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दूंगा सारी हेकड़ी धरी की धरी रह जावेगी। उक्त प्रकरण को लेकर नगर पंचायत जरवल के वार्ड नंबर 12 रानीताल वार्ड के सभासद शमशेर खान ने जरवल के दरोगा अनरुद्ध यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे परिवार का एक मामला एसीजेएम न्यायालय मे विचाराधीन चल रहा है l उस मामले को लेकर जरवल रोड थाने मे तैनात दरोगा अनरूद्ध यादव ने पीड़ित सभासद को थाने पर बुलाया और जब पीड़ित सभासद जरवल की चेयरमैन के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन के साथ पहुंचा ही था कि दरोगा ने मां बहन बेटियों की गाली देने लगे और कहा बलत्कार का मामला दर्ज कर जेल भेजवा दूंगा जिस पर पीड़ित सभासद शमशेर खान इस प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी व कप्तान से मिल कर दरोगा अनिरूद्ध यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की है। जिसमे पीड़ित सभासद ने शिकायती पत्र में लिखा कि थाने की सीसी कैमरा की फुटेज मे सब कुछ कैद है देखी जा सकती है। बाक्स और मामले से मुकर गए चेयरमैन पति मिथुन "ऐसा थाने के दरोगा अनरूद्ध ने कुछ भी सभासद को नही कहा मैं भी थाने पर मौजूद था हां इतना जरूर कहा कि ये थाना है तेज आवाज मे न बोलो फिर सभासद शमशेर खान ना जाने कहा चले गए" इंतजार अहमद उर्फ मिथुन चेयरमैन प्रतिनिधि/पति नगर पंचायत जरवल
विज्ञापन
विज्ञापन