Qutub Ansari / Wed, May 7, 2025 / Post views : 106
रुपईडीहा/बहराइच । वन विभाग की टीम ने अब्दुल्लागंज रेंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चीतल की दो कटी हुई सिंघ बरामद हुई हैं। यह कार्रवाई नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके में की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रेंजर अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व वन दरोगा सुरेश पासवान, वन रक्षक मनोज तिवारी, सुरेश वर्मा, अवनीश कुमार, लोकनाथ शर्मा, केशव समेत अन्य कर्मी ने मंगलवार की रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान दिनेश कुमार पुत्र गजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम चौरिपुरवा, थाना हिरनिहियां, जिला बांके नेपाल के रूप में हुई है। उसके पास से चीतल की दो सिंघ बरामद की गई हैं। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन