श्याम सुन्दर श्रीवास्तवपयागपुर/बहराइच l पयागपुर विकासखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में नवीन शस्त्र में निशुल्क पुस्तक वितरण का आयोजन बुधवार को किया गया l
जिसके मुख्य अतिथि के रूप में डायट पयागपुर के वरिष्ठ प्रवक्ता रमेश कुमार द्वारा निशुल्क पुस्तक वितरण किया गया l पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरो पर मुस्कान आई l
मुख्य अतिथि रमेश कुमार ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा बच्चों में निशुल्क पुस्तक वितरण किया जा रहा है जिससे बच्चों को समय से शिक्षा ग्रहण करने में कोई कठिनाई ना हो शासन की मसा अनुसार सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत गरीब बच्चे भी शिक्षा से वंचित न रह सके l इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पाण्डेय, शिक्षिका विजयलक्ष्मी सिंह, ऊषा पाठक, शिक्षामित्र हनुमान यादव सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे l