Qutub Ansari / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 90
जरवल/बहराइच। जरवल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्यों व प्रधानध्यापको की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजन हुआ। कार्यशाला में उन्हें विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के संबंध में, तथा समिति के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। आयोजक बीईओ जरवल अरविंद बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यशाला के उपरांत विकास खण्ड के प्रत्येक स्कूल की प्रबंध समिति को विद्यालय स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। ब्लॉक सभागार में विद्यालयों की प्रबंध समितियों के प्रशिक्षण के खण्ड विकास अधिकारी जरवल राहुल पांडेय ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सहयोग करना प्रबंध समिति की भी जिम्मेदारी है। नियमित रूप से बैठक कर इसकी समीक्षा की जाए। यदि छात्रों की उपस्थिति कम रहे तो समिति के सदस्य शिक्षको संग अभिभावकों के साथ बैठक कर उनसे कारण जानें। कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख जरवल विपेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म, पाठ्य-पुस्तकें, जूता-मोजा, स्कूल बैग व स्वेटर का समय से वितरण तथा भुगतान की कार्रवाई नियमानुसार पूरी करने में विद्यालय को सहयोग प्रदान करने तथा मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन बनवाने आदि में प्रबंध समिति की भूमिका आवश्यक बताई। उन्होंने उपचारात्मक शिक्षण, खेलकूद सामग्री का वितरण, पुस्तकालय, रंगाई-पुताई आदि कार्यों पर चर्चा की। कार्यशाला के सन्दर्भदाता विनय शुक्ल, मो० नूरेज, आशीष निगम, बलवीर सिंह ने एसएमसी में विद्यालय स्तर पर 15 सदस्यीय समिति के गठन की जानकारी दी, तथा कहा कि इनके प्रशिक्षित नहीं होने से विद्यालय के विकास में अपेक्षित सहयोग नही मिल पाता। इस दौरान समस्त एआरपी, प्रधानाध्यापक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन