Qutub Ansari / Mon, Aug 19, 2024 / Post views : 121
बहराइच l थाना रानीपुर के देल्हा समय माता मंदिर के पुजारी 40 वर्षीय तेजराम पर सोते वक्त रानीपुर के हर्राजपुर गांव निवासी रामचंद्र नामक एक सनकी युवक ने सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया l परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई l पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया l साथ ही आरोपी रामचंद्र को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और आला कत्ल बरामद कर लिया गया l पुलिस द्वारा आरोपी युवक के ऊपर गैर इरादतन हत्या के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है l पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन