Qutub Ansari / Sat, Nov 30, 2024 / Post views : 94
सिराज अली कादरी 
कैसरगंज/बहराइच l काफी दिनों से तहसील मुख्यालय पर कॉस्मेटिक की दुकानों पर मेडिकल क्रीम बेची जा रही है जिस पर स्वास्थ्य महकमा ही नही प्रशासनिक अमला भी चुप्पी साधे बैठा है। इस सम्बंध मे इलाकाई लोगों मे शकूर अहमद मो. इसरार राजाराम ननके इबरार लोगो ने बताया कि बाजार मे कॉस्मैटिक दुकान से सस्ते दाम मे बेटनोवेट सी लेकर यूज किए थे जलन हो रही हैं l इसी तरह तमाम पीड़ितों ने बताया कि कॉस्मैटिक की दुकान से मेलामेट स्किन शाइन स्किन लाइट मेलाकेयर येलो सन एचडी जैसी मेडिकल क्रीम ले गए जिसका साइड इफेक्ट्स इतना ज्यादा है कि पूछो न साहब पीड़ितों ने यह भी बताया कि कॉस्मैटिक के दुकानदार क्रीम का कैसे उपयोग किया जाये के बारे मे भी बताने मे गुरेज भी नही करते पीड़ितों की शिकायत पर मारपीट व गाली गलौज पर उतर आते है जिस ओर स्वास्थ महकमा ही नही प्रशासनिक अधिकारी भी मौन है l जनहित में इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन