Qutub Ansari / Sun, Aug 25, 2024 / Post views : 81
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी भाजपा संजय राय रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर मुख्य अतिथि वह जिला अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों के द्वारा माल्यापर्ण व पुष्पांजलि करके किया गया। जिला मंत्री द्वय हेमा निगम डॉक्टर डिंपल जैन के द्वारा वंदे मातरम का गायन किया गया। तथा जिला अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण किया गया। मुख्य अतिथि संजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण इस प्रकार से होता है कि जो भी विषय दे दिया जाए उस पर लगभग 1 घंटे तक बोल सकता है। उन्होंने सदस्यता अभियान कार्यशाला पर कहा कि यह कार्यक्रम आज जिला कार्यालय पर हो रहा है। इसी प्रकार की कार्यशाला सभी मंडलों में संपन्न होगी। 31 अगस्त को सभी लोगों की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी । तथा 1 सितंबर से आप सभी लोग अपना सदस्य बनना है तथा बनाना भी है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाना है।कार्यक्रम में आई0 टी0 व शोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को भी लगना होगा । 11 सितंबर से 17 सितंबर तक विशेष महा अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम करना होगा। सदस्यता अभियान पांच प्रकार से कराया जाएगा मिस कॉल 880000 2024 पर मिसकॉल करके नंबर दो क्यू आर कोड से नंबर 3 सरल ऐप से नंबर चार नमो एप से वह व्यवसाय साइट से करना होगा। जिन लोगों के यहां नेटवर्क की समस्या होगी वहां पर प्रदेश द्वारा भेजे गए पत्रक पर सदस्यता अभियान चला करके लोगों को सदस्य बनना जायगा। प्रदेश संगठन में सभी लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी देकर के सदस्य बनने के लिए कहा है जिसमें जिला अध्यक्ष का 1000 सदस्य संसद को 20000 सदस्य विधायक गणों को 10000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश संगठन के द्वारा दिया गया है। मुख्य अतिथि ने कांग्रेस पार्टी पर कहा कि इन्हीं के कार्यकाल में देश का विभाजन हुआ था जिसका 14 अगस्त को हम सभी लोगों ने विभाजन विभिषिका का कार्यक्रम हम सभी के द्वारा मनाया गया था l इस विभीषिका में लाखों हिंदू मारे गए थे l तमाम शरणार्थी अपने देश में आए जिनको अपने प्रदेश में कई जिलों में विस्थापित किया गया था । कांग्रेस शासन काल में कई बार संविधान संशोधन किया गया। परन्तु भारतीय जनता पार्टी की 6 वर्ष सरकार अटल बिहारी वाजपेई की रही तथा देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा किसी प्रकार की जातीय संविधान संशोधन को लेकर कोई संशोधन नहीं किया गया। बल्कि धारा 370 व 35 ए हटाकर जम्मू कश्मीर को स्वतंत्र किया गया । व तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य किया है। पिछडी जातियों पर उन्होंने कहा की यह सब जनसंघ काल से ही हमारे साथ रही हैं तथा आज भी है। तथा हम सभी कार्यकर्ता इस समय सदस्यता अभियान के माध्यम से इन सभी के बीच जाकर उनको भाजपा का सदस्य बनाना होगा। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय गान किया गया। कार्यक्रम समापन जिला महामंत्री व सदस्यता अभियान के संयोजक डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस अवसर पर सांसद आनंदगोंड़ विधायक सदर अनुपमा जायसवाल विधायक के महसी सुरेश्वर सिंह पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी एमएलसी पद्मसेन चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष संचित सिंह निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल जिला महामंत्री मनीष आर्य नन्हेलाल लोधी जिला उपाध्यक्ष सुषमा चौधरी रणविजय सिंह राहुल राय सुवेद वर्मा सुरेश गुप्ता उमाशंकर तिवारी जिला मंत्री रामनिवास जायसवाल का कार्यक्रम संयोजक संजय राव सुनील श्रीवास्तव वीर चन्द्र वर्मा हरेंद्र विक्रम सिंह राजन सिंह देवेंद्र कुमार मिश्र मनदीप वालिया प्रमोद पांडे अभिषेक गुप्ता रामबचन सोनी और अरुणेंद्र प्रताप सिंह रंजीत श्रीवास्तव सोनी उर्मिला शुक्ला प्रियंका रावत अभिलाषा वर्मा सहित सभी ब्लॉक प्रमुख गण जिला पंचायत सदस्य मंडल अध्यक्ष गण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। तथा देवेंद्र कुमार मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी की भी सक्रिय भूमिका में नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन