नानपारा/बहराइच l महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में कसौधन युवा मंच की ओर से रविवार को पुरानी बाजार रामलीला चबूतरा से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन स्थित छोटी राम जानकी मंदिर तक पहुंच कर पुनः महर्षि कश्यप हिंदू संस्कृत पाठशाला पहुंचकर संपन्न हुई ।
शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुष भगवा ध्वज लिए महर्षि कश्यप तथा कसौधन समाज अमर रहे के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे शोभा यात्रा का जगह-जगह कसौधन समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर महर्षि कश्यप की आरती उतार कर स्वागत किया। शोभायात्रा का अनेक स्थान पर पेयजल व प्रसाद वितरण किया जा रहा था। कसौधन युवा मंच के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की देखरेख में शोभायात्रा निकल गई तथा शोभा यात्रा में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को कसौधन समाज की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।