Qutub Ansari / Sat, Nov 23, 2024 / Post views : 86

एम अरशद
रूपईडीहा/बहराइच । शिवाजय क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित रूपईडीहा क्रिकेट लीग टूर्नामेट का 9वें दिन शिवाजय क्रिकेट एकेडमी और करीम चिश्ती के बीच खेला गया । जिसमें टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजय़ क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया । जिसमें शिवेंदु 57 राज मोदनवाल 49 और अजय मिश्रा ने शानदार 25 रनों योगदान दिया । करीम चिश्ती की तरफ से बोलिंग करते हुए अमन अली 3 विकेट जीशान गाजी ने 2 सफलताएं हासिल की । जवाब में उतरी करीम चिश्ती की टीम ने नारायण मानी की 66 और गाजी ने सर्वाधिक 52 रनों की तूफानी पारी भी जीत नहीं दिला सकी और सिर्फ 2 रन से मैच हार गई । करीमचिस्ती की पूरी टीम 205 रनों पर आल आउट हो गई । एकेडमी की तरफ से अनुज ने सर्वाधिक 3 और विजेंद्र और राज मोदनवाल ने 2 विकेट हासिल किए । मैन ऑफ द मैच रहे राज मोदनवाल जिन्होंने 49 रन और 2 विकेट लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार डीसीए सचिव इशरत महमूद खान द्वारा दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन