रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 26 फरवरी को श्रद्धालुजन शिव शंभू का जलाभिषेक कर पुण्य के भागी बनेंगे । वहीं दूसरी तरफ शिव बारात शोभायात्रा में शामिल होकर शिव पार्वती विवाह के साक्षी बनेंगे। शिव बारात शोभायात्रा में पलिया के श्याम बिहारी झांकी ग्रुप के कलाकार संगीतमय झांकी व गीत संगीत प्रस्तुत कर शिव परिवार को झांकी के माध्यम से चित्रित करेंगे। वही शिव बारात शोभायात्रा का शुभारंभ राम जानकी मंदिर परिसर से होगा ।शिव बारात यहां से सर्वोदय इंटर कॉलेज, चंद्रशेखर आरा मशीन होते हुए पूर्वी बस स्टैंड के पास मधुर मिलन गेस्ट हाउस तक जाकर वापस ढकवा बाबा मंदिर, मेंन चौराहा, बड़ी बाजार, छोटी बाजार, जरही मोड़ होते हुए पश्चिमी बस स्टैंड से आलोक ट्रेडिंग कंपनी तक जाएगी । वहां से वापस राम जानकी मंदिर पर समाप्त होगी।
हिंदू जन सेवा समिति के अध्यक्ष जुगल पोरवाल ने बताया कि शिव बारात शोभा यात्रा शाम 6:00 बजे से निकलकर रात 10:00 बजे तक समाप्त हो जाएगी। शिव बारात शोभा यात्रा की निगरानी ड्रोन व वीडियो कैमरे से होगी। उन्होंने कस्बा वासियों से अपील की है कि निकलने वाली शिव बारात शोभा यात्रा जिन-जिन मार्गो से गुजरेगी लोग अपने घरों से फूलों की बारिश कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत करेंगे। सीमित के महामंत्री दीपक मद्धेशिया ने शोभायात्रा को संपन्न करने के लिए प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया प्रशासन शोभा यात्रा में भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती करें। शोभायात्रा में जुगल पोरवाल ,दीपक मद्धेशिया, अरविंद चौधरी, विनोद जायसवाल ,महेश मिश्रा सहित कस्बे के गणमान्य शामिल रहेंगे।