Qutub Ansari / Sun, Aug 11, 2024 / Post views : 80
नानपारा/बहराइच l उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय प्रवक्ता शिव श्याम मिश्र राज़ पैलेस नानपारा पहुंचे और शिक्षा मित्रों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने सभी शिक्षामित्र को आगामी 5 सितंबर को अपनी मांगों के समर्थन में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर एक प्रेस वार्ता में शिव श्याम मिश्र ने कहा कि 18 महीने से सरकार उनके मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है न मानदेय बढ़ाया जा रहा और न उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा । वर्ष 2009 में शिक्षा अधिनियम अध्यादेश रोपित हुआ हमें बीटीसी और टीईटी की ट्रेनिंग कराई गई। शिक्षामित्र संघ के 52 000 बीटीसी और टेट क्वालिफाइड लोग आज बेकार हैं। एक प्रश्न के उत्तर में शिक्षक नेता ने कहा की एक ही स्कूल में एक ही छत के नीचे शिक्षामित्र और अध्यापक पढ़ाते हैं पुराने अध्यापकों को 70- 80 हजार रुपए प्रतिमा मिलते हैं ।जबकि सरकार शिक्षामित्र को मात्र ₹10000 दे रही है ऐसे में वह असहज महसूस करते हैं । उन्होंने कहा कि इतने कम मानदेय में एक अध्यापक अपने बच्चों की पढ़ाई अपने घर का खर्चा और अपने स्टेटस को मेंटेन नहीं कर सकता है । ईसी पीड़ा के चलते प्रदेश के 12000 शिक्षकों ने आत्मदाह कर लिया सरकार ने पीड़ित परिवार के बारे में कुछ नहीं सोचा न कोई नेता मंत्री का बयान आया । पीड़ा को सहते हुए शिक्षामित्र संघ ने चंदा लगाकर कुछ परिजनों की मदद की । एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि आगामी 5 सितंबर को सभी शिक्षामित्र लखनऊ पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे और अपने अधिकार की मांग करेंगे उनकी मुख्य मांग शिक्षा मित्रों का नियमितीकरण किया जाए और सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं । यह भी कहा कि मिनिमम 30000 शिक्षामित्र को मिलना ही चाहिए इस समय प्रदेश में 149832 शिक्षामित्र हैं जबकि वेल क्वालिफाइड ₹52 000 लोग ऐसे हैं जिन्हें सेवाएं नहीं मिल रही और बेकार घूम रहे हैं । इस मौके पर डॉक्टर अनवारुल रहमान खान ,रिजवान अली, राहुल पांडे, अवधेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ,सुषमा श्रीवास्तव, नसीम बानो, फारूक अहमद ,निर्मल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन