फैजानफखरपुर/कैसरगंज /बहराइच। परिषदीय विद्यालयोंs में शारदा संगोष्ठी/वार्षिकोत्सव मनाये जाने की श्रृंखला में आज न्याय पंचायत डढै़ला के प्राथमिक विद्यालय मरौठी में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक/शिक्षक संकुल कमलेश कुमार राव एवं सहायक अध्यापक मो. अख्तर के संयोजन में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खन्ड शिक्षा अधिकारी कैसरगंज जितेन्द्र बहादुर चौधरी रहे। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में अभिभावकों का आह्ववान किया कि अपने पाल्यों को उचित अवसर उपलब्ध करायें जिससे वे विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता प्राप्त कर सकें।विद्यालय के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह में निपुण बच्चों सहित मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा खन्ड शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सोनू, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, पंचायत सहायिका, नोडल शिक्षक संकुल डढै़ला प्रभात कुमार शुक्ल, UPS कन्दैला के प्रधानाध्यापक
कमलेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक संकुल अकील अहमद, अनिल कुमार इन्द्रमोहन, प्रवीन कुमार शिक्षक त्रियुगी नारायण पाण्डेय, इकराम अहमद सोनल श्रीवास्तव ज्योति वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक साथी उपस्थित रहे।