Qutub Ansari / Sun, Sep 8, 2024 / Post views : 99
बाबागंज/बहराइच l रूपईडीहा थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव की धूम पूरे थाना क्षेत्र में देखी जा रही है।जगह -जगह पंडालो में भगवान गणपति की अलग-अलग प्रतिभाओ की अस्थाई स्थापना की गईं है और विभिन्न जगहों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए है। अपनी सुविधानुसार श्रद्धालु इन पंडालो में पूजा-अर्चना कर रहे हैं।जो लगभग आगामी 17 सितम्बर तक चलेगा। दस दिनों तक हर तरह गणपति बप्पा की धूम रहेगी। अब आंकड़ो की बात करें तो थाना क्षेत्र में 14 स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गईं है। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आराधना में किसी प्रकार का खलल न पड़े इसको लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था हेतु अधिकारियो कों अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्ती करते हुए चौकसी बरतने के निर्देश दिए है। एसएचओ रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया है कि क्षेत्र में शांतिपूर्वक तथा हर्षोल्लास के साथ गणेश पूजा संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी जिम्मेदार अलर्ट मोड में है।क्षेत्र में गश्त कर व्यवस्थाओ की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिसकर्मियों की तैनाती की गईं है। कलवारी गांव में गणेश प्रतिमा के पंडाल एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते उपनिरीक्षक राहुल सिंह आरक्षी गोविन्द यादव, अतीक यादव पूर्व प्रधान रामसिंह मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन