Qutub Ansari / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 92
मिहींपुरवा/बहराइच l सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा में सात दिवसीय शिविर समारोह बुधवार को चयनित ग्राम जयरामपुरवा में कार्यक्रम अधिकारी डॉ नम्रता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन समापन समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के एकांकी ,नाटक, नृत्य ,भाषण ,सड़क सुरक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर्यावरण संरक्षण महिला सम्मान एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एनएसएस की छात्रा प्रीति, अनीता,अंशु,ज्योति पूजा श्रद्धा अनुराधा व पुष्पेन्द्र ,राजन,पंकज, सूरज मनीष, विशाल ने पर्यावरण संरक्षण के ऊपर प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने जीवन न केवल बौद्धिक विकास का समय है बल्कि भावी जीवन के निर्माण का भी समय है पर विचार रखें। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता श्रीवास्तव ने सात दिवसीय शिविर द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की और शिविर के शिविरार्थियों एवं मुख्य अतिथियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। समापन राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वज सम्मान पूर्वक उतारते हुए किया गया। इस मौके पर जैनेंद्र कुमार, राजेश श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, गंगाराम, सुनील कुमार, केडी राव ममता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन