शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l जिले के विभिन्न क्षेत्रो में आवारा कुत्ते आतंक का पर्याय बने हुए हैं कहीं बच्चों को नोचने की घटना कहीं किसी पर हमला आम बात हो गई है l इसी कड़ी में बीती शुक्रवार की रात नानपारा से बहराइच जा रहे टी वी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार सलीम सिद्दीकी के भांजे रिज़वान 22 वर्ष बाइक से जारहे थे तहसील नानपारा से थोड़ा आगे जयसवाल ढाबा के पास जैसे ही पहुंचे वहां कुत्तों के एक झुंड ने उन्हें घेर लिया और इसी बीच उनका संतुलन बिगढ़ गया और डिवाइडर से जा टकराये जिससे उनके हाथ और सर में काफी चोट लग गई l सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची l उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा लाया गया l इसी बीच नईम रायनी, मुन्ना मारिया, मोहम्मद सलीम, हलीम सहित कई पत्रकार पहुंच गए l प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल उन्हें बहराइच रेफर किया गया जहां उपचार कराया जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार सलीम सिद्दीकी का कहना है कि रिजवान को काफी छोटे आई हैं उपचार जारी है।
दूसरी ओर नानपारा जिला बनाओ समिति के मनोज तिवारी ,सुरेश शाह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग द्वारा क्षेत्र के आवारा कुत्तों को पकड़वाकर वन भेजा जाए जिससे आए दिन हो रही समस्या का समाधान हो सके l