Qutub Ansari / Tue, Nov 26, 2024 / Post views : 86
क़ुतुब अंसारी
बहराइच l जिला सपा कार्यालय पर भारतीय नागरिकों को न्याय,सत्य,स्वतंत्रता,समानता एवं बंधुत्व प्रदान करने वाले हमारे सर्वोच्च विधान भारतीय संविधान के अंगीकृत होने के दिवस 26 नवंबर संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर गोष्ठी का आयोजन कर संविधान के मूल्यों, प्रस्तावना एवं कर्त्यवों पर चर्चा हुई।
गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एड० व संचालन जिला महासचिव सुनील निषाद ने किया।
गोष्ठी मे सर्वप्रथम संविधान के जनक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण करते समस्त पार्टीजनो ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किये तत्पश्चात जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते हुए उपस्थित सभी पार्टी सदस्यों को संविधान की रक्षा देश की रक्षा, लोकतंत्र की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए रामहर्ष यादव ने कहा कि "जैसे भूखे व्यक्ति के लिए रोटी का महत्त्व है, ठीक उसी प्रकार हर भारतीय के लिए संविधान का महत्त्व है" आज का दिन कोई आम दिन नही है, ये हर भारतवासी के अस्तित्व का आधार संजोय हुए है l आज ही के दिन 1949 को हमारा संविधान अस्तित्व मे आया था।
लेकिन वर्तमान भाजपा की सरकार मे हमारा संविधान खतरे मे है l उसका अस्तित्व खतरे मे है, ये भाजपा और आर, एस, एस के लोग अपनी राजनितिक लाभ के लिए बाबा साहब के संविधान पर चोट करने के लिए आतुर है ।
सविधान हटाकर मनुस्मृति लागु करने के मनसूबे पाले हुए है। ऐसे हालात मे सिर्फ देश मे एक ही राजनेता है अखिलेश यादव जो पिछड़े, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों के रक्षा के लिए उनके हितो के लिए बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए अकेले पूरी मजबूती के साथ इन संविधान विरोधी ताकतों से लड़ रहें है।
हम सब संविधान रक्षक के रूप मे अपने नेता के साथ पूरी ताकत से उनकी इस लड़ाई मे उनके साथ है ।
उक्त गोष्ठी मे एड० भगत राम मिश्रा(लोकसभा प्रत्याशी कैसरगंज), रमेश गौतम(पूर्व विधायक), के०के० ओझा(पूर्व विधायक), कु० अंजली सोनी, जफर उल्ला खान, संत कुमार पासी, शैलेश सिंह शैलू, नंदेश्वर यादव, पेशकार राव, अयोध्या प्रसाद यादव आदि ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संबोधित किया।
इस अवसर पर सुन्दर लाल बाजपेयी, दिनेश लोधी, गौरव यादव, मो० आसिफ, मनु देवी, हुस्न आरा, ललित मिश्रा, सईद् अहमद आदि पार्टीगण मौजूद रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन