Qutub Ansari / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 98
पयागपुर/बहराइच l इंस्पायर अवार्ड में उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम प्रयागपुर कक्षा 7 के छात्र प्रशांत कुमार तिवारी का चयन होने पर अध्यापकों व परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।इस योजना में, छात्रों के खाते में 10 हज़ार रुपये दिए जाते हैं । नवल कुमार पाठक में उत्तीर्ण छात्र प्रशांत तिवारी का उत्साहवर्धन करते हुए सभी छात्र-छात्राओं से अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने और मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। श्री पाठक ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड का उद्देश्य बच्चों को अपने आस-पास की समस्याओं को देखने और उनके समाधान के लिए प्रेरित करना, विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना, प्रैक्टिकल नॉलेज हासिल करने में मदद करना, आगे शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ज्ञात हो उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम के छात्र राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा, राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, श्रेष्ठा परीक्षा आज में भी चयनित हो चुके हैं। उत्तीर्ण छात्र प्रशांत कुमार तिवारी को विद्यालय के शिक्षक नवल कुमार पाठक, संध्या रानी तथा अनुपम जायसवाल ने मिठाई खिलाकर वा माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन