Qutub Ansari / Sun, Aug 18, 2024 / Post views : 82
जरवल/बहराइच। जरवल विकास खण्ड में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है l हुआ यूं कि प्रतीक्षा तिवारी पुत्री आशु पाण्डे ने गांव की सचिव द्वारा वित्तीय अनियिमितता की शिकायत की थी, जिससे पीड़िता को काफी मंहगी पड गई। बताते चलें मामला जरवल के ग्राम सभा खेसुवा के माजरा खुइहारन पुरवा का है। जहां की सचिव प्रीति शुक्ला ने उक्त मजरे की एक जर्जर सड़क मे वित्तीय अनियमितता की परवाह किए बगैर जर्जर सड़क पर पीले ईटो को ही डलवा दिया, जिससे राहगीरो को राह भी चलना दुश्वार हो गया। इस सम्बन्ध मे उक्त गांव की एक जागरूक महिला प्रतीक्षा तिवारी ने एक शिकायती पत्र जरवल के खण्ड विकास अधिकारी समेत डी एम साहिबा के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेज दिया, जिसका निष्तारण होना तो उल्टे उक्त गांव की सचिव प्रीति शुक्ला शिकायत कर्ता को ही धमकी दे रही है जिसका फोन से हुई वार्ता का आडियो भी वायरल है। बताते चले कुछ मांह पूर्व किसी विवाद के चलते इन्हे जिले पर अटैच भी कर लिया गया था। जिसकी काफी चर्चा भी थी l अब एक बार फिर प्रीति शुक्ला काफी चर्चा में है जिस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।वैसे वायरल हुए ऑडियो मे गांव की सचिव प्रीति शुक्ला ने पीड़िता से फोन पर कहा है l अब उक्त सड़क निर्माण की पारिदर्षिता के लिए आपकी शिकायत के कारण पेच फस गया है l
विज्ञापन
विज्ञापन