Qutub Ansari / Sat, Sep 14, 2024 / Post views : 85
बहराइच l शिक्षा क्षेत्र फखरपुर अन्तर्गत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयो में कार्यरत शिक्षको, शिक्षामित्रो के चार दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण 11 सितम्बर से ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर, फखरपुर में प्रारंभ हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार के कुशल निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में संदर्भदाता प्रदीप कुमार तिवारी, राज किशोर सिंह, अशोक शर्मा, राम प्रहलाद वर्मा व अरुण कुमार पाण्डेय ने प्रतिभागियो को नवीन पाठ्यपुस्तकों की विषयवस्तु एवं शिक्षण बारीकियां सिखाई। के आरपी प्रदीप तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वर्तमान शैक्षिक सत्र में एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठयपुस्तकों द्वारा विद्यालय में सुचारू रूप से शिक्षण कार्य किया जाना है। सभी प्रतिभागियों को निपुण शपथ दिलाते हुए 14 सितम्बर को प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन