Qutub Ansari / Sat, Nov 30, 2024 / Post views : 42
कृष्णा पाण्डेय
मिहींपुरवा/बहराइच l मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहना स्थित एसपीवीपी इण्टर कालेज में रविवार की सुबह 11:00 बजे से उपजिलाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता मे ग्राम चौपाल आयोजित किया जायेगा । कैम्प के दौरान उपस्थित सभी क्षेत्रीय ग्राम स्तरीय अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा जन समस्याओ का त्वरित निस्तारण किया जाएगा । यह जानकरी देते हुए उपजिलाधिकारी सजय कुमार द्वारा बताया गया कि समस्त जन समस्याओ व शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन